/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/20/mousam-1618895907.jpg)
मौसम विभाग के अनसार 20 और 21 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में और 21 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। 20 अप्रैल को राजस्थान में भी डस्ट स्टॉर्म यानी धूल भरी आंधी के चलने की संभावना जताई जा रही है। 20 और 21 अप्रैल में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित.बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में ओलावृष्टि की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना है, साथ ही साथ आज अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, दिल्ली में आज मौसम साफ साफ बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर या शाम में दिल्ली में बादल छाने की उम्मीद है। जिससे भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सुबह न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |