भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर और दक्षिण भारत में सामान्य, मध्य भारत में सामान्य से अधिक और पूर्व तथा पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान के 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात ‘यास' की वजह से राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में मई के महीने में औसत अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस महीने में पिछले 13 वर्षों में सबसे कम है।

उत्तराखंड मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि एक जून को देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तेज बारिश होगी।