/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/13/2-1631541458.jpg)
IMD ने दशहरे के दिन को चेतावनी जारी की है जिसके तहत आज कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र बनाग है। इसकी वजह से ओडिशा में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी दी है कि कम दबाव के क्षेत्र की वजह से अगले 3 दिनों में कई सारी जगहों पर हल्की बारिश होगी और रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती हवाओं के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
यह भी पढ़ें— बच्चों को गलत रास्ते पर ले जाती हैं ये बातें, जानिए कैसे रखें नजर
आईएमडी के अनुसार कम दबाव के पश्चिम और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा यह अगले 24 घंटे में दक्षिण ओडिशा एवं उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर पहुंच जाएगा। मौसम केंद्र ने कहा कि 15 अक्टूबर से ओडिशा और आसपास के हिस्सों में बारिश हो सकती है। 16-17 अक्टूबर के दौरान ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए येलो चेतावनी जारी की है।
केरल, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने केरल के छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी करने का काम किया है। 15 अक्टूबर से पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत में तेज बारिश की संभावना विभाग ने व्यक्त की है।
वहीं, 17-18 अक्टूबर के मध्य दक्षिण-बिहार एवं उत्तर-पूर्व के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों तक सूबे का मौसम शुष्क रहने के आसार है और तीखी धूप के साथ उमस की स्थिति प्रदेश में बनी रहेगी।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात की वजह से झारखंड में भी इसका असर 15 अक्तूबर से हो सकता है, जो 17 अक्तूबर तक रहेगा। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। 15 से 17 अक्तूबर तक के मौसम को लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार, 15 अक्तूबर को राज्य के मध्य तथा दक्षिणी हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |