
देश का लगभग हर राज्य इस वक्त कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के मुताबिक बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, और ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरे का प्रभाव रहेगा।
वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि ओडिशा, दक्षिण असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं छत्तीसगढ़ में ओले गिरने की भी आशंका है।
इसके अलावा उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |