गौरीपुर पुलिस ने उत्तरी गुवाहाटी में स्थित GNRC अस्पताल के एक वार्ड अटेंडेंट को एक महिला मरीज से बलात्कार करने के प्रयास में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शान मोहम्मद के रूप में हुई है। 13 वर्षीय पीड़िता का इलाज GNRC अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में चल रहा था।


उसी दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की से बलात्कार करने का प्रयास किया। इस घटना के सामने आने के बाद लड़की ने अपनी आपबीती को साझा किया, जिसके बाद उसके माता-पिता द्वारा एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई। लड़की ने आरोप लगाया कि शान ने उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी।
इसी तरह की एक और घटना असम घटी है जहां 16 साल की एक किशोरी को एक युवक मुंह बोला भाई बनकर छह महीने पहले बहलाकर दिल्ली लाया था। फिर शादी के नाम पर किशोरी को हिसार के एक युवक को बेच दिया। वह युवक उसके साथ डेढ़ महीने से दुष्कर्म करता रहा। किशोरी युवक के चंगुल से छूटकर दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।
रेलवे पुलिस ने पीड़िता की आपबीती सुनी और दुष्कर्म और 6 पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर यहां के आजाद नगर थाने में भेज दिया। असम निवासी पीड़िता ने पुलिस को बयान देकर बताया कि वह नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। पहले राजू नामक युवक स्कूल के बाहर मिला था और वह मेरा मुंह बोला भाई बन गया था।