/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/07/CM-kejriwalLL-1623060510.jpg)
देशभर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से देश के हालात बहुत खस्ता हो गए हैं। कोविड वैक्सीन की कमी आने के बाद उत्पादन बढ़ा दिया गया है। विदेशी वैक्सीन को भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसी कड़ी में वैक्सीनेशन अभियान के मौके पर दिल्ली के मुख्यरमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जोरदार सियासी खेल खेल लिया है। वोट वैक्सीनेशन का एक अलग ही राजनीति दिल्ली में शुरू हो चुकी है।
सीएम केजरीवाल ने कोरोना वैक्सीिनेशन को लेकर नया अभियान चलाने का ऐलान किया है। केजरीवाल ने 'जहां वोट, वहां वैक्सीननेशन' कैंपेन शुरू करने की बात कही है। 4 हफ्ते के अंदर 45 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगा दिया जाएगा और इस अभियान में लोगों को घर-घर जाकर वैक्सीकन लगाई जाएगी। इस अभियान को 7 जून से दिल्लीा के 70 वार्डों में शुरू भी कर दिया गया है।
सीएम केजरीवाल ने बताया कि “आज से हम दिल्ली में नया अभियान चलाएंगे 'जहां वोट, वहां वैक्सिनेशन'। दिल्ली में चार हफ्ते के अंदर 45 साल से ऊपर के लिए वैक्सीन केंद्र सरकार उपलब्ध करा रही है। लोगों के इंतजार किए बिना घर-घर जाकर वैक्सीन लगाने का इंतजाम कर रहे हैं। आप जहां लोग वोट डालने जाते हों वहीं जाइए और वैक्सीन लगवांए, ”। उन्होंने बताया कि इस पूरे अभियान का खाका बना लिया गया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |