/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/17/worlds-first-sms-1639727261.jpg)
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) दुनिया के पहले SMS को नीलाम करने जा रही है। दुनिया का यह पहला SMS सिर्फ 14 वर्ड का था जो अब 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा में नीलाम होने जा रहा है। कंपनी ने कहा कि वह इस SMS को Non-Fungible Token (NFT) के तौर पर नीलाम कर रही है। कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बताया कि यह वोडाफोन का सबसे पहला NFT है और कंपनी दुनिया के सबसे पहले SMS टेक्स्ट को नीलाम करने के लिए इसे NFT में तब्दील कर रही है। नीलामी में 2 लाख डॉलर (करीब 1,52,48,300 रुपये) से ज्यादा की राशि जुटाए जाने की उम्मीद है। नीलामी की रकम को कंपनी शरणार्थियों की मदद के लिए दान कर देगी।
दुनिया के इस सबसे पहले SMS को 3 दिसंबर 1992 को वोडाफोन नेटवर्क के जरिए सेंड किया गया था। करीब तीन दशक पहले भेजे गए इस SMS में 'Merry Christmas' का संदेश था। इसे वोडाफोन के एक कर्मचारी रिचर्ड जार्विस ने रिसीव किया था। दुनिया के इस पहले SMS के NFT की नीलामी 21 अगस्त को पेरिस में की जाएगी। निलामी में बोली लगाने के लिए ऑनलाइन भी हिस्सा लिया जा सकता है।
वोडाफोन ने भरोसा दिलाया है कि एक्सक्लूसिव NFT को 1 के एडिशन में तैयार किया गया है और भविष्य में दुनिया के इस पहले SMS से दूसरा NFT नहीं बनाया जाएगा। NFT लेने वाले खरीददारों को वोडाफोन ग्रुप के सीईओ निक रीड द्वारा साइन किया गया एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा जो NFT की यूनीकनेस और ऑथेंटिसिटी की गारंटी होगा।
NFT खरीदने वाले ग्राहकों को वोडाफोन की तरफ से ओरिजिनल कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल का एक विस्तृत रेप्लिका यानी प्रतिकृति भी मिलेगा, जिसमें दुनिया में भेजे गए पहले SMS के भेजे और रिसीव किए जाने की जानकारी मौजूद होगी। इसके साथ ग्राहकों को TXT और PDF फाइल (कोडेड/अनकोडेड वर्जन) में वोडाफोन की तरफ से ओरिजिनल कम्यूनिकेशन प्रोटोकॉल भी दिया जाएगा।
इस नीलामी में 2 लाख डॉलर (करीब 1,52,48,300 रुपये) से ज्यादा की राशि एकत्रित होने की उम्मीद है। वोडाफोन ने ऐलान किया है कि वह इस नीलामी में जुटाई गई राशि को UNHCR को डोनेट कर देगा, जिससे युद्ध और दूसरे कारणों से बेघर हुए 82.4 मिलियन (करीब 8.24 करोड़) लोगों की मदद की जाएगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |