/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/18/Vivo-V23-Pro-1639810251.jpg)
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो (Vivo) इस समय कई सारे नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है जिनका फैंस काफी इंतजार कर रहे हैं। अब वीवो कुछ हफ्तों में एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है जो चुटकियों में रंग बदलेगा। वीवो ने फिलहाल अपने इस रंग बदलने वाले स्मार्टफोन Vivo V23 Pro के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
वीवो ने अपनी तरफ से आधिकारिक तौर पर तो Vivo V23 Pro को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन गीकबेन्च की लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन को देखा गया है और फोन ने इसका टेस्ट भी पास कर लिया है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन अगले साल यानी 2022 में, जनवरी महीने के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है।इसके बाकी फीचर्स के साथ-साथ ये जानकारी हाल ही में सामने आई है कि वीवो का यह स्मार्टफोन रंग बदलेगा। यह कहा जा रहा है कि इसके बैक पैनल को इस तरह बनाया जा रहा है कि फोन का रंग बदलता रहेगा। अगर आप सोच रहे हैं कि इसमें कोई खास इलेक्ट्रॉनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा तो हम आपको बता दें कि ऐसा नहीं है।खबर है कि इस स्मार्टफोन को बनाने में एक highly reactive material का इस्तेमाल किया जाएगा जो सूर्य के यूवी रेडीऐशन्स की मदद से रंग बदलेगा. वीवो ने इसे ‘changeable fluorite glass material’ का नाम दिया है.Vivo V23 Pro स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 ओएस पर काम करेगा और इसमें 8GB RAM मिल सकता है। 64MP के मेन कैमरा के साथ आने वाला यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर परफेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |