/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2017/09/14/Capture-1505391165.jpg)
गोरखालैंड मांग को लेकर पिछले काफी समय से अशांति झेल रहा दार्जिलिंग अब धीरे धीरे सामान्य हो रहा है। दार्जिलिंग में अब आम जान जीवन भी सामान्य हो रहा है।
जिसको लेकर आज मोर्चा नेता विनय तामांग ने सिलीगुड़ी में कहा कि दार्जिलिंग पहाड़ के लिये वाहन चल रहे है। दार्जिलिंग में दुकानें भी खुली है।
पहाड़ पर स्कूल भी खुल रहे है। पहले लोगों को बंद न खोलने के लिये फोन पर धमकी मिलती थी। पर अब ऐसा नहीं है।
12 सितम्बर को मुख्यमंत्री के साथ सर्वदलीय बैठक करने के बाद मैने जनता से बंद खोलने की अपील की थी। अब स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |