/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2019/06/02/leopard-1559454449.jpg)
असम के चराइदेव जिले के सोनारी गांव के कुछ शरारती लोगों ने तेंदुए को मार दिया। मारने के बाद उसके शव के साथ लोगों ने विभत्स व्यवहार किया। यहां तक की मारने के बाद तेंदुए को खंभे से लटका दिया। उसकी आंखों को भी बाहर निकाल दिया। पूंछ को काट दिया। पंजो को भी बुरी तरह से कुचल कर अलग कर दिया।

तेंदुए के साथ बर्रबरता पूर्वक व्यवहार किए जाने के बाद वन विभाग ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांव के शरारती तत्वों पर केस दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि तेंदुए ने कुछ दिन पहले गांव के एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। जिसके बाद से उस व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पास के ही अस्पताल में भर्ती किया गया था।
वन विभाग की कारवाई के बाद गांव वालों का कहना है कि तेंदुआ कई घरेलू जानवरों को खा चुका है। इसके साथ ही गांव वालों ने असम वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कई बार शिकायत करने के बाद भी वन विभाग के लोग तेंदुए को पकड़ने के लिए नहीं आए। अंतत: गांव के लोगों ने तेंदुए को पकड़ कर मार डाला।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |