
भीड़भाड़ में मशहूर कलाकारों से छेड़छाड़ या गलत तरीके से छूने की घटनाएं अक्सर अखबारों की सुर्खियां बन जाती हैं, लेकिन लाइव परफॉर्मेंस के दौरान शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें महिला सिंगर को छूने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद महिला सिंगर की लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
Ugandan singer @IamVinka appears to kick out at a fan who tried to touch her private parts during a performance in South Sudan pic.twitter.com/1hDItscIqy
— MBU (@MBU) May 15, 2021
यह चौंकाने वाली घटना दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा की है। जानकारी के अनुसार यूगांडा की मशहूर सिंगर वेरोनिकी लगाया (विंका) लाइव परफॉर्मेंस के दौरान छेड़छाड़ की शिकार हो गईं। लेकिन उन्होंने हरकत वाले मनचले को ऐसा सबक सिखाया कि वो दोबारा किसी महिला से यह सब करने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब इंटरनेट पर वह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विंका छेड़छाड़ करने वाले शख्स को मजा चखाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी बहादुरी की खूब तारीफ कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार जिस शख्स ने वीडियो वायल किया उसने कैप्शन में लिखा दक्षिण सूडान में परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन ने यूगांडा की सिंगर विंका के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने उसे किक मारी। वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक व्यूज, 34 हजार लाइक्स और 7 हजार रीट्वीट मिल चुके हैं। नौ सैकंड के क्लिप में दिखाया गया कि स्टेज परफोर्मेंस के दौरान एक व्यक्ति ने विंका को गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। विंका ने रिएक्ट करते हुए उस मनचले को जोरदार दो किक मार दी। फिर सुरक्षाकर्मियों ने उस मनचले को पकड़ लिया और बाहर ले गए। हालांकि पूरे घटनाक्रम के दौरान विंका लगातर परफॉर्म करती रहीं जिसके लिए फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |