अगर आप कम बजट में कोई पुरानी एसयूवी कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए ऐसी ही कारों की जानकारी लाए हैं। जिन कारों के बारे में हम आपको बता रहे हैं उन्हें मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की वेबसाइट पर 2022 को देखा है। इन एसयूवी में S-Presso और Vitara Brezza शामिल हैं। यह दोनों ही किफायती एसयूवी में गिनी जाती हैं।

ये भी पढ़ेंः Asia Cup 2022: युजवेंद्र चहल और ऋषभ पंत का पत्ता कटना तय, दिनेश कार्तिक की हो सकती है वापसी

Maruti S-Presso VXI+ के लिए 3.85 लाख रुपये मांगे गए हैं। इस पर एक साल की वारंटी और 3 सर्विस फ्री मिल रही हैं। बिक्री के लिए यह फैजाबाद में उपलब्ध है। कार 2019 मॉडल की है और अभी तक कुल 67442 KM चल चुकी है। इसमें पेट्रोल इंजन है। कार फर्स्ट ओनर है, अब जो भी इसे खरीदेगा वह दूसरा मालिक होगा।

Maruti Vitara Brezza VDI के लिए 5.09 लाख रुपये मांगे गए हैं। इस पर 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विस मिल रही हैं। बिक्री के लिए यह फरीदाबाद में उपलब्ध है। कार 2017 मॉडल की है और अभी तक कुल 95085 KM चल चुकी है। इसमें डीजल इंजन है। कार फर्स्ट ओनर है, अब जो भी इसे खरीदेगा वह दूसरा मालिक होगा।

Maruti Vitara Brezza LDI के लिए 5.70 लाख रुपये मांगे गए हैं। इस पर कोई वारंटी या फ्री सर्विस नहीं मिल रही हैं। बिक्री के लिए यह फैजाबाद में उपलब्ध है। कार 2017 मॉडल की है और अभी तक कुल 113302 KM चल चुकी है। इसमें भी डीजल इंजन है और यह भी फर्स्ट ओनर कार है।

यह भी पढ़े : 6 नाबालिग छात्राओं का यौन शोषण करने के बाद निजी स्कूल का प्रिंसिपल फरार

Maruti Vitara Brezza LDI के लिए 5.85 लाख रुपये मांगे गए हैं। इस पर 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विस मिल रही हैं। बिक्री के लिए यह नई दिल्ली में उपलब्ध है। कार 2016 मॉडल की है और अभी तक कुल 57108 KM चल चुकी है। इसमें भी डीजल इंजन है और यह भी फर्स्ट ओनर कार है।