
अमेरिकी सीरियल कीलर ने 93 औरतों का कत्ल किया था जिसकी अब ऐसी दर्दनाक मौत हुई जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान हो जाएगा। अमेरिका के इस सबसे खतरनाक सीरियल किलर का नाम सैमुअल लिटिल जिसकी बुधवार को जेल में तड़प-तड़पकर मौत हो गई।। लिटिल की उम्र 80 वर्ष थी और वो डायबिटीज, हार्ट जैसी कई अन्य बीमारियों से पीड़ित था।
बताया गया है कि सैमुअल लिटिल ने 30 साल की उम्र में ही 93 महिलाओं की हत्याएं की थी। ये इतनी निर्मम तरीके से की गई थी कि 50 साल बीत जाने के बाद भी पुलिस पीड़ितों की पहचान नहीं कर पाई है। सैमुअल हत्या के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद साल 2014 से जेल में बंद था। इसी दौरान बीमारी के चलते उसे कैलिफोर्निया के एक हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
खबर है कि शुरुआत में लिटिल हत्याओं से इनकार करता रहा, लेकिन करीब 700 घंटे की पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूला। उसने कई हत्याओं के बारे में जानकारी दी। जिसमें कुछ ऐसी भी थी जिसके बारे में पुलिस के पास भी जानकारी मौजूद नहीं थी। सैमुअल ने नाम शिकार किए गए लोगों के अलावा रेखाचित्र भी पुलिस को सौंपे। इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि उसने किस साल और कहां पर उसने हत्या की थी और फिर उसकी लाश को कहां फेंका था।
इन हत्याओं की जांच कर रहे अधिकारियों बताते हैं कि उन्होंने 60 हत्याओं को सही पाया है। हालांकि बाकी की जांच रेखाचित्र के माध्यम से की जा रही है। सैमुअल ने जो कुछ भी बताया वह कभी गलत साबित नहीं हुआ। सैमुअल की हत्याओं के सामने अमेरिका के अन्य हत्यारे बौने साबित हुए। सैमुअल ने जिन लोगों की हत्या की उनमें लगभग सभी महिलाएं थीं। इनमें से ज्यादा वेश्या या गरीब घर की थीं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |