अक्सर Rabies कुत्ते, बिल्ली या बंदर के काटने से फैलता है लेकिन अब चौंकाने वाली बात सामने आई है। अमेरिका के इलिनॉय राज्य में रेबीज की वजह से एक शख्स की मौत हो गई है। जांच में साने आया कि इस व्यक्ति को रैबिज किसी और से नहीं बल्कि चमगादड़ (BAT) से हुआ है। क्योंकि एक दिन जब ये शख्स सो कर उठा तो उसके गले पर चमगादड़ बैठा हुआ था।
यह भी पढ़ें— केजरीवाल सरकार ने अब लिया यूपी बिहार वालों से पंगा, लगा दिया Chhat pooja पर बैन
इस मृत व्यक्ति की उम्र 80 साल से अधिक बताई गई है। यह शख्स करीब एक महीने पहले चमगादड़ के संपर्क में आया था। इसके बावजूद इस व्यक्ति ने वैक्सीन लगवाने से इनकार कर दिया था और आखिरकार अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।अमेरिका की स्वास्थ्य संस्था सीडीसी ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि की थी कि यह व्यक्ति रेबीज से संक्रमित है। संक्रमित होने के बाद पीड़ित व्यक्ति गले और सिर में दर्द, बोलने में दिक्कत और शरीर अकड़ने की तकलीफ का सामना कर रहा था।WHO के अनुसार रेबीज एक वायरल इंफेक्शन है जिससे नर्वस सिस्टम और दिमाग प्रभावित होता है। रेबीज का वायरस शरीर में 20 से 60 दिन तक रह सकता है और इलाज नहीं मिलने पर मृत्यु दर काफी अधिक होती है। रेबीज जानवरों से इंसानों में फैलता है और ज्यादातर बार जानवरों के काटने या नोंचने से फैलता है। हालांकि, जानवरों के लार का अगर स्किन पर मौजूद किसी घाव से संपर्क हो जाए, तब भी संक्रमण हो सकता है।