/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/05/upi-lite-1678022480.png)
नई दिल्ली। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करते हैं तो अच्छी बात है लेकिन कभी कभार पेमेंट की समस्या आती होगी जब फोन में इंटरनेट नहीं होता है। लेकिन अब चिंता करने की जरूरत नहीं। क्योंकि, पेमेंट प्लेटफॉर्म जैसे PhonePe और Paytm की ओर से UPI Lite सर्विस लॉन्च की गई है। इस सर्विस की सहायता से यूजर्स बिना इंटरनेट ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे। इसमें बार-बार यूपीआई पिन दर्ज नहीं करना होगा।
यह भी पढ़ें : होली पर घर जाने वाले हो जाएं खुश! इस ऐप से मिलेगा ट्रेन का गारंटीड कंफर्म टिकट
ये होता है UPI Lite
UPI Lite एक वॉलेट की तरह काम करता है। इसमें यूजर्स 200 से 2000 रुपये तक ऐड करने होंगे। इसके बाद आप कहीं भी बिना इंटरनेट और पिन की मदद से 2000 रुपये तक पेमेंट कर पाएंगे। साधारण शब्दों में कहें, तो आपको छुट्टे पैसे देने के लिए इंटरनेट और पिन के झंझट से नहीं गुजरना होगा। UPI Lite सर्विस को रिचर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई की तरफ से शुरू की गई है।
यह भी पढ़ें : एक ही झटके में आपकी नौकरी खा सकता है AI Chatbot, जानिए ये क्या-क्या कर सकता है
ऐसे कर सकेंगे पेमेंट
UPI Lite फीचर PhonePe, BHIM और Paytm ऐप पर उपलब्ध है। अगर आप Paytm lite वर्जन को सेट करना चाहते हैं तो जानिए इसका प्रोसेस।
- सबसे पहले iOS या एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर Paytm ऐप ओपन करना होगा।
- इसके बाद होम स्क्रीन पर UPI Lite ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद जितना अमाउंट वॉलेट में ऐड करना होगा, उसे दर्ज करना होगा।
- फिर आपको फोन पिन दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपके वॉलेट में पैसे ऐड हो जाएंगे।
- फिर यूजर्स बिना इंटरनेट और पिन के ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |