नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर में नगर निकाय चुनाव का शंख फूंक दिया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उन्होंने यह बताने की कोशिश की है कि कैसे अतीक अहमद जैसे माफियाओं को अतीत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब नो कर्फ्यू, नो दंगा.. यूपी में सब चंगा। उन्होंने माफिया अतीक अहमद का नाम लिए बिना कहा कि अब यूपी में माफिया ’अतीत’ हो गए हैं।

यह भी पढ़े : अतीक अहमद हत्याकांड के BJP विधायक ने लिए मजे, योगी सरकार की उपलब्धि वाला वीडियो वायरल

यूपी में माफिया और अपराधी अतीत हो गए

यूपी नगर निकाय चुनाव में प्रचार का आगाज करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यूपी में अब माफिया और अपराधी अतीत हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले शोहदों का आतंक था। अब भयमुक्त माहौल है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान माफिया नहीं, बल्कि महोत्सव से होती है। यूपी का लॉ एंड ऑर्डर देश के लिए उदाहरण है। यहां गुंडों और बदमाशों के इलाज के लिए यूपी पुलिस मुस्तैद है।

सहारनपुर में कराए जाते थे दंगे

योगी ने सहारनपुर में कहा कि दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे को इसी वर्ष पूरा कर दिया जाएगा। अब 2 से ढाई घंटे में सहारनपुर से दिल्ली की दूरी तय कर सकेंगे 2017 से पहले की सरकारों को सहारनपुर में दंगा कराने से ही फुर्सत नहीं थी। पहले नौजवानों पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते थे। बेटियों को लेकर माता-पिता चिंतित रहते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार ने भय मुक्त वातावरण दिया है।

यह भी पढ़े : कहीं नहीं लगते अतीक और मुख्तार अंसारी, ये है दुनिया का ये सबसे खतरनाक माफिया डॉन, अमेरिका भी नहीं पकड़ पाया

यूपी में करके दिखाए ये काम

योगी आदित्यनाथ ने पिछले 6 वर्षों में जनता के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि 54 लाख से अधिक गरीबों को आवास दिलाया। 2 करोड़ 61 लाख गरीबों को 1-1 शौचालय, 1 करोड़ 75 लाख गरीबों को फ्री रसोई गैस कनेक्शन, 1 करोड़ 55 लाख गरीबों को फ्री बिजली कनेक्शन देने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। प्रदेश के 10 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपए का सालाना बीमा कवर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें दे रहीं हैं।