
लखनऊ स्कूल, क्राइस्ट चर्च कॉलेज, ने छात्रों को उनके माता-पिता को स्कूल लाने और यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में वोट डालने के लिए एक्स्ट्रा मार्क्स देने की पेशकश की है।
एंग्लो-इंडियन स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि जो छात्र अपने माता-पिता को स्कूल में वोट डालने के लिए ला पाएंगे, उन्हें 10 एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाएंगे।
क्राइस्ट चर्च कॉलेज, लखनऊ के प्रिंसिपल राकेश कुमार ने बताया, “हम उन छात्रों को 10 अंक देंगे जिनके माता-पिता 23 फरवरी (और आगे) को वोट डालकर मतदान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। इसके माध्यम से हमारा लक्ष्य मतदाताओं का मतदान 100% तक लाना है। यह कमजोर छात्रों को परीक्षा पास करने में भी मदद करेगा।
बता दें, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 वर्तमान में चल रहे हैं। कई स्कूलों का उपयोग मतदान केंद्रों के रूप में किया जाता है, जिनमें से क्राइस्ट चर्च कॉलेज एक है। 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में 403 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। वहीं चुनाव के परिणाम 10 मार्च को आएंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |