/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/13/UP-Election-2022-congress-first-list-1642056763.jpg)
UP Election 2022 के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। यह लिस्ट प्रियंका गांधी ने जारी की है। इसमें 125 उम्मीदवार शामिल हैं जिसमें 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। प्रियंका गांधी के मुताबिक कांग्रेस के इन उम्मीदवारों में महिलाओं के साथ ही पत्रकार और समाज सेवी भी शामिल हैं। आपको बता दें कि कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी इन चुनावों में उम्मीदवार बनाया है।
यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की इस जारी लिस्ट में बड़े नामों के तौर पर सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद भी शामिल है। वहीं, सदफ जाफर भी उम्मीदवार है। कांग्रेस ने उन्नाव से आशा सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। प्रियंका ने इसको लेकर कहा है कि आशा सिंह लड़की का पहले रेप कराया गया था इसके बाद एक्सीडेंट भी कराया गया था। आपको बता दें कि सदफ जाफर वो महिला हैं जिन्होंने NRC-CAA के खिलाफ आंदोलन किया था। उनके साथ ही पूनम पांडे को भी टिकट दिया गया है।
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की लिस्ट जारी करते हुए बताया कि उनकी उन्नाव की प्रत्याशी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की मां हैं। उनको मौका दिया है ताकि वो अपना संघर्ष जारी रखें। प्रियंका ने कहा कि जिस सत्ता के जरिये उनकी बेटी के साथ अत्याचार हुआ उनके परिवार को बर्बाद किया गया, अब वो ही सत्ता प्राप्त करें।
बता दें कि सोनभद्र नरसंहार के पीड़ितों में से एक रामराज गोंड को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाते हुए टिकट दिया है। जबकि आशा बहनों में से एक पूनम पांडेय को भी टिकट दिया गया है। प्रियंका ने कहा कि कोरोना में बहुत काम करते हुए भी आशा बहनों को मारा और पीटा गया था।
आपको बता दें कि यूपी में कुल 403 विधानसभा सीटें हैं। यहां 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को राज्य में चुनाव होगा। इन चुनावों के परिणाम 10 मार्च को पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा के साथ जारी किए जाएंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |