/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/13/01-1642088743.jpg)
उत्तर प्रदेश विधासभा चुनाव (UP Assembly Elections) के मद्देनजर सपा रालोद गठबंधन (SP And RLD Alliance) ने अपने प्रत्याशियों की सूची को जारी कर दिया है। पहली लिस्ट में कुल 29 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। इसमें 19 रालोद के उम्मीदवार, जबकि 10 उम्मीदवार समाजवादी पार्टी के हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही दूसरी सूची भी जारी की जाएगी।
कैराना सीट से नाहिद हसन को मिला टिकट
गठबंधन ने कैराना सीट (UP Kairana seat) से सपा के नाहिद हसन और शामली से रालोद के प्रसन्न चौधरी को टिकट दिया है। बिजनौर जिले की नहटौर से मुंशी राम (रालोद) जबकि मेरठ जिले की किठौर से शाहिद मंजूर (सपा) और मेरठ से रफीक अंसार (सपा) को टिकट दिया गया है। मुजफ्फरनगर जिले की चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद) और खतौली सीट (UP Khatauli seat) से राजपाल सिंह सैनी (रालोद) को उम्मीदवार बनाया गया है। गाजियाबाद जिले की लोनी सीट से मदन भैया (रालोद), साहिबाबाद (UP Sahibabad seat) से अमर पाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुरेश शर्मा (रालोद) और धौलाना से असलम चौधरी (सपा) को उम्मीदवार बनाया गया है। बागपत विधानसभा क्षेत्र से अहमद हमीद (रालोद) और हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद) को प्रत्याशी बनाया गया है।
जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना को मिला मौका
गौतम बुद्ध नगर जिले की जेवर सीट (UP Jewar Seat) से अवतार सिंह भड़ाना (रालोद) प्रत्याशी होंगे। जबकि बुलंदशहर जिले की स्याना सीट से दिलनवाज खान (रालोद) और बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद) उम्मीदवार हैं। आगरा जिले की आगरा कैंट सीट से कुंअर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद) फतेहपुर सीकरी से ब्रिजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रौतान सिंह (रालोद) और बाह से मधुसूदन शर्मा (सपा) को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, अलीगढ़ जिले की खैर सीट से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा) और अलीगढ़ (UP Aligarh seat) से जफर आलम (सपा) प्रत्याशी होंगे। हाथरस जिले की सादाबाद सीट से प्रदीप चौधरी गुड्ड (रालोद) तथा मथुरा जिले की छाता सीट से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद) और बल्देव से बबीता देवी (रालोद) को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि इन सीटों पर आगामी 10 फरवरी को पहले चरण में मतदान होना है। इस चरण के लिये चुनाव आयोग द्वारा शुक्रवार (14 जनवरी) को अधिसूचना जारी की जायेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |