
यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly election) की तैयारियां जोरोशोंरो से चल रही है। राजनीतिक पार्टियों के खेमें सियासी हलचल रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश की सपा का कद बढ़ते दिखाई दे रहा है। दरअसल, देश के सबसे लंबे कद वाले शख्स धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की सदस्यता ले ली है। पार्टी की नीतियों एवं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।https://t.co/JUSa85GaNO pic.twitter.com/mWIcv50LbJ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 22, 2022
उत्तर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह (Dharmendra Pratap Singh) को पार्टी में शामिल करते हुए उम्मीद जताई कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। जानकारी दे दें कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह 46वर्ष के हैं और भारत के सबसे लंबे कद 8 फुट 2 इंच के हैं। यह दुनिया के सबसे लंबे कद के शख्स से वो महज 11 सेमी ही छोटे हैं। बता दें कि धर्मेंद्र प्रताप (Dharmendra Pratap Singh) उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। इतनी ज्यादा लंबाई से उनको कई तरह की मुश्किलों का सामने करना पड़ रहा है। धर्मेंद्र प्रताप ने कहा कि इस लंबायी के कारण उन्हें नौकरी या जीवनसाथी खोजने में परेशानी हो रही है। जिसके कारण से इन्होंने मनोरंजन पार्क में कलाकार के तौर पर काम किया है।
धर्मेंद्र प्रताप सिंह (Dharmendra Pratap Singh) ने खुलासा करते हुए बताया कि हाइट 7 फीट 3 इंच है. उन्हें लोग इतनी लंबाई के कारण जिराफ और ऊंट भी कहते हैं। अखिलेश यादव इस वायरल फोटो में धर्मेद्र प्रताप सिंह औऱ अन्य नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं। उन सबके बीच में खड़े धर्मेंद्र प्रताप अलग ही दिख रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |