केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। श्री मुंडा ने आज ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया है कि पिछले कुछ दिनों से वह लगातार बंगाल और असम में विधानसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। बंगाल से कल ही दिल्ली लौटे थे। कुछ असहज महसूस होने के कारण कोविड जांच कराया है जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं । वह अपनी जांच कराएं और सजग रहें।