
कीव। यूक्रेन ने रूस के साथ संघर्ष में एक महीने में करीब 10 अरब डॉलर खर्च किया है। ये जानकारी राष्ट्रपति प्रेस सेवा ने दी।
यूके्रन के राष्ट्रपति की वेबसाइट पर शनिवार को वित्त मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए एक बयान में कहा गया कि 'यूके्रन राज्य प्रति माह लड़ाई पर लगभग 10 अरब डॉलर खर्च कर रहा है।'
यह भी पढ़ें- रूस के दोस्त चीन से मदद मांगने पहुंचा यूक्रेन, कर दी ऐसी मांग
यूक्रेन के व्यय वित्तपोषण के स्रोतों में बयान में देश के अपने कर राजस्व और यूक्रेन के अंतर्राष्ट्रीय भागीदारों से सहायता का नाम दिया गया है।
यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य संघर्ष 24 फरवरी को शुरू हुआ था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |