/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/11/1612942729_Ukraine-1631365150.jpg)
रूस के साथ युक्रेन के संबंध ठीक नहीं है। रूस और यूक्रेन के बीच वर्तमान संघर्ष अब सात वर्षों से अधिक समय से जारी है और इसमें हजारों लोगों की जान चली गई है।
रूस द्वारा यूक्रेन से क्रीमिया प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद 2014 में दोनों देशों के बीच संघर्ष शुरू हुआ था।यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रुस के एक चौतरफा युद्ध "एक संभावना" है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया कि "रूस के साथ युद्ध सबसे बुरी चीज हो सकती है, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसी संभावना है।" हालांकि, ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध से बचने के लिए, उन्हें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक में बैठना होगा।
संघर्ष बाद में यूक्रेन के पूर्व तक फैल गया, जहां मास्को डोनबास क्षेत्र में रूसी समर्थक अलगाववादियों का समर्थन करता है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भी कहा कि उनका देश उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का हिस्सा बनने के लिए तैयार है। ज़ेलेंस्की ने कहा कि "यूक्रेन लंबे समय से तैयार है,"।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |