/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/08/twitter-action-1623139518.jpg)
भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर अब Tweet करना किसी को भी भारी पड़ सकता है क्योंकि Twitter उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। हाल ही में ट्विटर ने चार अकाउंट ब्लॉक किए हैं। इनमें से एक कनाडाई-पंजाबी गायक जैज़ी बी (Jazzy B) भी शामिल है। जैज़ी भी भारत में चल रहे कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अकसर ट्वीट करते रहे हैं। सरकार की ओर से किए गए अनुरोध के बाद रविवार को ये चारो अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि ट्विटर इसको लेकर जल्द ही कुछ कहेगा।
खबर है कि इन चारों ही अकाउंट से भारत सरकार के खिलाफ ट्वीट्स किए जा रहे थे। हालांकि, ये चारों अकाउंट सिर्फ भारत में ही ब्लॉक किए गए हैं। यानी गैर-भारतीय आईपी एड्रेस से इन अकाउंट्स को एक्सेस किया जा सकता है।इससे पहले फरवरी महीने में भी ट्विटर ने सरकार के कहने पर करीब 250 अकाउंट कुछ घंटों के लिए ब्लॉक किए थे। इन अकाउंट्स पर किसान आंदोलन को लेकर अफवाह फैलाने का आरोप था। इस साल गणतंत्र दिवस पर हुई किसानों की ट्रैक्टर परेड के बाद हुई हिंसा को लेकर इन अकाउंट्स से गलत जानकारियां साझा की गई थीं। इसके बाद भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के बाद ट्विटर ने 250 से अधिक अकाउंट को बंद कर दिया था।फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |