हाल ही Instagram की 2 फेमस सुपर मॉडल जेल की सजा काटकर वापस हैं। इन दोनों मॉडल्‍स पर आरोप है कि ये ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले लोगों के साथ थीं। इसकी वजह से इन दोनों महिला मॉडल्स को जेल की सजा दी गई है। अब ये मॉडल्स 2 महीने की सजा काटने के बाद जमानत पर बाहर हैं।

आपको बता दें कि इंफ्लुएंसर Simge Barankoglu के इंस्‍टाग्राम के अकाउंट को 9 लाख से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। ज​बकि Yesim Aydin के 1 लाख 58 हजार से ज्‍यादा इंस्‍टा फॉलोअर्स हैं। इन पर ये भी आरोप है कि इन्‍होंने एक सोशल मीडिया गेम की पब्लिसिटी की थी जिसमें यूजर्स को पैसा देने का लालच दिया गया था।

इन मॉडल्स पब्लिसिटी में कहा था कि जो लोग ये गेम खेलेंगे तो उन्‍हें कैश प्राइज मिलेगा। इसी को लेकर तुर्की में इन 2 मॉडल समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन पर गेमिंग के नाम पर लोगों को पैसे का लालच देकर ठगने का आरोप लगा है। इन लोगों की गिरफ्तारी तुर्की के इज़मिर, इस्तांबुल, अंकारा, कस्तमोनु, करबुक, मालट्या और मर्सिन जैसे प्रांतों से 9 नवम्‍बर को हुई थी।

अब 2 महीने तक जेल में रहने के बाद अब Simge Barankoglu और Yesim Aydin जमानत पर बाहर हैं। इन मॉडल्‍स समेत 20 लोगों ने 250 लोगों से 6 महीनों के अंदर 22 लाख से रूपये ठगे थे।

अपने उपर लगे आरोपों को लेकर Simge Barankoglu और Yesim Aydin ने बचाव में कहा कि उन्हें इस घोटाले की जानकारी नहीं थी। इस सिंडिकेट के पीछे ठग हैं जिन्होंने उन्हें फंसाया है। Simge Barankoglu ने सोशल मीडिया पर एड करके पैसा कमाती हूं। उसने कहा कि मुझे लगा कि ये एड की तरह है। इसी वजह से उससे गलती हुई।