उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इसके चलते ट्रेनों के कई रूट्स पर भी असर पड़ा है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के लालकुआं-काशीपुर रेल खंड पर स्थित बाजपुर-हेमपुर इस्माइल स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 104 पर बारिश के जल का स्तर सुरक्षा मानक से ऊपर पहुंच गया है, जिसकी वजह से गाड़ियों को कैंसिल और शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।

ये भी पढ़ेंः रूस की राजधानी मास्को से दिल्ली आ रहे विमान में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षित उतारे गए यात्री


ये ट्रेनें रहेंगी केंसिल

गाड़ी संख्या 05383/05384 लालकुआं-काशीपुर-लालकुआं अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर, 2022 तक निरस्त रहेगी।

गाड़ी संख्या 05363/05364 काठगोदाम-मुरादाबाद-काठगोदाम अनारक्षित विशेष गाड़ी 19 अक्टूबर, 2022 तक निरस्त रहेगी।

ये भी पढ़ेंः वो तीन मूल संवैधानिक मुद्दे जिन पर बंट गए हिजाब विवाद की सुनवाई कर रहे सुप्रीम कोर्ट के दोनों जज, जानें पूरा मामला


इन ट्रेनों का किया जाएगा शार्ट टर्मिनेशन

काशीपुर से 19 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 05335 काशीपुर-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।

बरेली सिटी से 19 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 05351 बरेली सिटी-काशीपुर डेमू बाजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।

आनन्द विहार टर्मिनस से 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15060 आनन्द विहार टर्मिनस-लालकुआं एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।

अमृतसर से 15 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 14615 अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट रहेगी।

आगरा फोर्ट से 14, 16, 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 15055 आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।

इन ट्रेनों का होगा शार्ट ओरिजिनेशन

कासगंज से 19 अक्टूबर, 2022 तक चलने वाली गाड़ी संख्या 05336 कासगंज-काशीपुर विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।

काशीपुर से 19 अक्टूबर, 2022 तक को चलने वाली गाड़ी संख्या 05352 काशीपुर-बरेली सिटी विशेष गाड़ी बाजपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।

रामनगर से 14 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 22976 रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।

रामनगर से 15 और 17 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15056 रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस बाजपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।

लालकुआं से 18 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली गाड़ी संख्या 15059 लालकुआं-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।

लालकुआं से 15 अक्टूबर, 2022 को चलने वाली 14616 लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस काशीपुर स्टेशन से चलाई जाएगी।