15 जून से यमुना एक्सप्रेस वे पर शुरू होने वाली फास्टैग सर्विस से तीनों ही टोल प्लाजा पर फास्टैग सर्विस शुरू हो जाएगी। फास्टैग सर्विस से टोल प्लाजा पर बिना रूके वाहन आ जा सकते हैं। नोएडा से लखनऊ हाईवे पर, आगरा-लखनऊ और यमुना एक्सप्रेस वे पर वाहन बिना रुके सरपट दौड़ सकेंगे। अह फास्टैग सर्विस से किसी भी टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं हैं।


राष्ट्रीय राजमार्ग प्रधिकरण देशभर में फास्टैग सर्विस को अनिवार्य किया जा चुका है। अब लगभग सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग सर्विस के तहत टोल दिया जाएगा। लेकिन प्राइवेट कंपनी जेपी द्वारा संचालित यमुना एक्सप्रेस वे पर अभी तक फास्टैग सर्विस शुरू नहीं हो सकी थी. इसकी सबसे बड़ी वजह इसका प्राइवेट होना ही था लेकिन अब यमुना एक्सप्रेस वे पर भी फास्टैग सर्विस शुरू हो गई  है।


यमुना एक्सप्रेस वे पर दो लेन से फास्टैग की शुरुआत होगी। जेपी इंफ्राटेक के अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 जून से फास्टैग सर्विस शुरू हो जाएगी। इसकी शुरुआत हर एक टोल प्लाजा पर आने और जाने वाली साइड पर फास्टैग की दो-दो लेन होंगी। बाद में इन्हें बढ़ा दिया जाएगा। कोरोना-लॉकडाउन के चलते अभी एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक कम है।