
लॉकडाउन के समय देश में नए वाहनों की जबरदस्त बिक्री हुई है। इनमें स्कूटर भी शामिल है। आज हम आपको उन 10 स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी लॉकडाउन खत्म होने के बाद मई में सबसे ज्यादा बिक्री हुई।
1 Honda Activa 17,006 यूनिट्स
2 Suzuki Access 9,706 यूनिट्स
3 TVS Jupiter 6,153 यूनिट्स
4 TVS NTORQ 4,337 यूनिट्स
5 Suzuki Burgman 2,745 यूनिट्स
6 Hero Pleasure 2,208 यूनिट्स
7 Honda Dio 1,697 यूनिट्स
8 TVS Pep+ 1,609 यूनिट्स
9 Yamaha RayZR 1,060 यूनिट्स
10 Yamaha Fascino 824 यूनिट्स
Honda Activa मई 2021 में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। मई महीने में इसके 17,006 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, Suzuki Access देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा, जहां इसके 9,706 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। टॉप-3 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों की लिस्ट में TVS Jupiter तीसरे नंबर पर रहा।
देश के टॉप 10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों की लिस्ट में TVS के सबसे ज्यादा 3 स्कूटर शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में Honda, Suzuki और Yamaha के 2-2 स्कूटर शामिल हैं। जबकि, Hero का केवल 1 स्कूटर इस लिस्ट में शामिल है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |