/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/15/01-1626352572.jpg)
तंत्र शास्त्र के अनुसार, इलायची के कुछ टोटके आपके जीवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं कि इलायची के प्रयोग से किस तरह आप एक सफल इंसान बन सकते हैं।
- अगर विवाह में देरी हो रही है या फिर किसी वजह से रुकावट आ जाती है तो किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार की शाम मंदिर दो इलायची का साथ पांच प्रकार की मिठाई और शुद्ध घी का दीपक जलाएं और फिर जल अर्पित करें। ऐसा करने से विवाह की समस्या दूर हो जाएगी। महिला गुरुवार के दिन और पुरुष शुक्रवार के दिन यह उपाय करें।
- अगर आपके बने बनाए कार्य बिगड़ जाते हैं या फिर आप किसी जरूरी कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं तो उससे पहले आप सुबह तीन इलायची लें। उनको दाएं हाथ की मुट्ठी में रखें और श्री श्री बोलें। इसके बाद तीनों इलायची को खाकर घर से निकलें। ऐसा करने से आपका कार्य जरूर बन जाएगा।
- अगर आप कोई भी टोटका नहीं करना चाहते हैं तो आप धन प्राप्ति के लिए हमेशा पर्स में 5 इलायची रखें। ऐसा करने से धन संबंधित समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
- अगर पति-पत्नी के बीच प्रेम खत्म हो रहा है तो आप शुक्रवार के दिन श्रीकृष्ण को याद करते हुए तीन इलायची अपने बदन से स्पर्श करके पल्लू या रूमाल में बांधकर पूरे दिन अपने पास रखें। इसके बाद शनिवार की सुबह उन इलायची को पीसकर किसी व्यंजन में मिलाकर अपने पार्टनर को दे दें। ऐसा आप लगातार तीन शुक्रवार करें, ऐसा करने से आपको लाभ मिलेगा। यह टोटका महिला या पुरुष कोई भी कर सकता है।
- कई लोगों को मेहनत के बाद सफलता नहीं मिलती है, इसके लिए इलायची का यह उपाय आपके लिए कारगर सिद्ध होगा। इसके लिए आप हर रोज इलायची को हरे कपड़े में बांधकर अपने तकिए के नीचे रख दें और सो जाएं। फिर सुबह उठकर किसी बाहरी व्यक्ति को इलायची खाने के लिए दे दें। ऐसा करने से आपके हर क्षेत्र में सफलत मिलेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |