/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/13/mausam-1636787178.jpg)
भारत में मौसम (mausam) लगातार बदल रहा है। एक ओर उत्तर भारत में सर्दी बढ़ने लगी है वहीं, दक्षिणी राज्य भारी बारिश से अस्त-व्यस्त हैं। इसकी बड़ी वजह बंगाल की खाड़ी पर बना सिस्टम है। इस सिस्टम के कारण उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा हो रही है। ऐसे में जानते हैं कि आज शनिवार 13 नवंबर (Today weather) देश के तमाम हिस्सों में मौसम का हाल कैसा रहेगा
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी का सिस्टम ओडिशा तक एक ट्रफ रेखा बना रहा है। इससे पूर्वी तटवर्ती क्षेत्र ओडिशा से तमिलनाडु तक में घने काले बादल छा रहे हैं। यहां से चलने वाली हवाओं का असर मध्य भारत तक देखने को मिलेगा। मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना में भी इन हवाओं का प्रभाव रहेगा। जबकि, देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।
उत्तरी भारत के क्षेत्रों में पश्चिमी दिशाओं से चलने वाली हवाओं के साथ नमी ने गिलगित, बाल्टिस्तान, जम्मू-कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के आसमान में बादलों की गतिविधि बनाए हुए है। गुजरात, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रों में भी कुछ स्थानों पर आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा मौसमी गतिविधि दक्षिण भारत में ही देखने को मिल रहे हैं।
मौसम विभाग (mausam vibhag) के अनुसार, आज तमिलनाडु, केरल, दक्षिणी आंतरिक और तटवर्ती कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना का समूचा प्रायद्वीपीय भारत के अधिकतर इलाकों में घने बादल बने रहेंगे। चेन्नई, पुडुचेरी, सेलम, मदुरई, लक्षद्वीप और केरल के कई इलाकों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिणी राज्यों के लगभग आधे हिस्से में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है। छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, रायपुर, बीजापुर और दुर्ग आदि इलाकों में बरसिश की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश से सटे क्षेत्र में हल्की वर्षा और कहीं-कहीं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा दक्षिणी हिस्से बादलों से प्रभावित होंगे। मुंबई, ठाणे और आज बादल देखने को मिलेंगे। बादल आंशिक तौर पर पूरे मध्य प्रदेश में दिखाई देंगे, लेकिन वर्षा कहीं-कहीं ही होगी। ऐसी स्थिति ही गुजरात में भी देखने को मिलेंगे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |