अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट जारी है। अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई क्रूड घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है। वहीं, ब्रेंट क्रूड की कीमत भी घटकर 72 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है। हालांकि, राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही ईंधन की कीमतें कम होगी।

भारतीय तेल कंपनियों ने आज 28 नवंबर को पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत में लगातार 24वें दिन भी कोई फेरबदल नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, 28 नवंबर को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर है।

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
शहर                  पेट्रोल     डीजल
दिल्ली               103.97     86.67
मुंबई                 109.98     94.14
कोलकाता        104.67     89.79
चेन्नई                101.40     91.43