पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों को लेकर खुशखबरी है कि आज भी इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिवाली से एक दिन पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कमी की थी। इसके बाद कई राज्यों ने भी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट (VAT) पर कटौती की है।

पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज 9 नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये जबकि डीजल का भाव 86.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये जबकि डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल (fuel price) का भाव इस प्रकार है—
शहर          पेट्रोल     डीजल
दिल्ली      103.97     86.67
मुंबई        109.98     94.14
कोलकाता 104.67     89.79
चेन्नई     101.40     91.43