/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/20/shani_dev-1613824919.jpg)
आज शनिवार का दिन शनि देव का वार है। आज का दिन शनि देव के लिए बहुत ही खास है। न्याय के देव कहे जाने वाले शनिदेव की कृपा पाने के लिए अच्छे कर्म करने चाहिए वरना गलत कर्मों की शनिदेव दिल दहलाने वाली सजा देते हैं। कोरोना काल के चलते मंदिर सभी बंद है लेकिन घर पर ही शनिदेव की पूजा करें। शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए घर में रहकर ही शनिदेव की अराधना करें।
शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। शनिदेव की प्रतिमा को घर के मंदिर में स्थापित नहीं किया जाता है, इसलिए मानसिक रूप से शनिदेव का ध्यान करें। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि चालीसा, दशरथ कृत शनि स्तोत्र और शनि के बीज मंत्र का जप करें।
इन उपायों को करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। बताया जाता है कि एक तरफ जहां शनि के अशुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन प्रभावित हो जाता है, वहीं शनि के शुभ प्रभावों से व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो सकता है। शनि रंक को राजा और राजा को रंक बना सकते हैं। शनिवार के दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय जरूर करें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |