भारतीय सर्राफा बाजार में आज (मंगलवार) सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोना कल के मुकाबले सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से सोना और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार यानी 6 सितंबर की तुलना में आज यानी मंगलवार को 999 शुद्धता वाले सोने का दाम 47478 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।  मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। चांदी की कीमतों में आज सुबह 165 रुपये की कमी आई है। इसी के साथ 999 शुद्धता वाली चांदी का दाम 64792 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। बता दें कि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन 24 कैरेट गोल्ड की ज्वेलरी नहीं बनती है। आम तौर पर ज्वेलरी बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसदी सोना होता है। अगर आप 22 कैरेट सोने की ज्वेलरी लेते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि इसमें 22 कैरेट गोल्ड के साथ 2 कैरेट कोई और मेटल मिक्स किया गया है।

ज्वेलरी में शुद्धता को लेकर हॉलमार्क से जुड़े 5 तरह के निशान होते हैं और ये निशान ज्वेलरी में होते हैं। इसमें से एक कैरेट को लेकर लेकर होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916, 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है। वहीं अगर ज्वेलरी 14 कैरेट की होगी तो उसमें 585 लिखा होगा। आप खुद ज्वेलरी में इस निशान को देख सकते हैं। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। असली हॉलमार्क पर भारतीय मानक ब्यूरो का तिकोना निशान होता है, जो सोने की कैरेट की शुद्धता के निशान के बगल में होता है।