
नामची
नामची सिक्किम में बेहद खूबसूरत जगह है। यहां पहाड़ी पर स्थित सिद्धेश्वर धाम में भगवान शिव जी की एक विशालकाय प्रतिमा है। नामची को स्काई हाई नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां पर कंचनजंगा से खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं।
युमथांग
सिक्किम में नॉर्थन डिस्ट्रिक में युमथांग वैली भी बहुत अच्छी जगह है। इस घाटी में सैकड़ो प्रजाति के फूल देखने को मिलते हैं। इसलिए इसे वैली ऑफ फ्लावर्स के नाम से भी पुकारा जाता है। सर्दियों के मौसम में यहां पयर्टकों की संख्या सीमित होती है।
रवांगला
रवांगला सिक्किम में दक्षिण जिले का एक एक छोटा सा गांव है। पीलिंग और गंगटोक से जुड़ा हए इस गांव में सर्दियों के मौसम में जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिलती है। यहां पर टेमी टी गार्डन और रालांग मॉनेस्ट्री जैसी जगहें पयर्टकों को बहुत भाती हैं।
जोरेथां
सिक्किम के दक्षिण जिले में रंगीत नदी के पास स्थित जोरेथांग जगह भी बहुत खूबसूरत है। पेलिंग, दार्जिलिंग और कालीम्पोंग जैसी जगहों पर भी आसानी से जाया जा सकता है। जोरेथांग में प्रकृति का एक अनोखा रूप देखने को मिलता है।
लाचुंग
सिक्किम के दक्षिण जिले में लाचुंग गांव स्थित है। यह गांव अपने नाम की तरह ही दूसरे गांवों से काफी अलग है। लाचुंग नदी के किनारे होने से इसे लाचुंग गांव कहते हैं। यहां शाम के समय पयर्टक इसके किनारे बैठकर काफी अच्छा फील करते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |