
आवश्यक सामग्री
सूजी - 1 कप, दही - 1/2 कप, पानी - 1/2 कप, प्याज - 1/2 (कटे हुए), हरी मिर्च - 2 (बारीक कटा), टमाटर - 1(बारीक कटा), शिमला मिर्च - 1 (कटी हुई), गाजर - 1 (कद्दूकस की), धनिया पत्ती - 1/2 कप (बारीक कटा), ब्रेड स्लाइस - 6-8, नमक - स्वाद अनुसार, मक्खन - 1/2 कप, लहसुन की कलियां - 5-6
सूजी टोस्ट बनाने की विधि
-सूजी टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी, दही, पानी डालकर फेंट लें।
- फिर इसमें सब्जियां, मिर्च, लहसुन और नमक डालकर मिलाएं।
-10 मिनट के लिए इसे अलग रख दें।
-अब ब्रेड स्लाइस को तिरछा काट लें।
- इसके बाद पैन में बटर पिघलाकर स्लाइस एक ओर से तवे पर सेंक लें।
-अब ब्रेड पर बैटर लगाकर दूसरी ओर से सेंक लें।
-अब दोनों ओर से टोस्ट को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्पी होने तक सेंके।
-तैयार सूजी टोस्ट को प्लेट में निकाल कर हरी चटनी व टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |