/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/06/09/a-1623239335.jpg)
गुजरात में राजकोट जिले के शापर क्षेत्र में बांध में डूब जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गयी है। दमकल विभाग के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ढोला-कांगशियाणी के बीच चेक डैम में तीन महिलाएं गुरूवार शाम नहाने गयीं थीं।
नहाते हुए एक महिला डूबने लगी तो उसे बचाते हुए अन्य दो महिलाएं भी गहरे पानी में चली गयी और डूब गयीं। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद तीनों महिलाओं के शव पानी से बाहर निकाले।
इनकी पहचान कोमलबेन च. देवीपूजक (18), सोनलबेन का. देवीपूजक (24) तथा निखीबेन का. देवी पूजक (35) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |