/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/28/01-1611818763.jpg)
फ्रांस से तीन राफेल युद्धक विमान के देर रात भारत पहुंचने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है। अब भारतीय वायुसेना के बेड़े में राफेल विमान विमानों की कुल संख्या 11 हो गयी है, आठ युद्धक विमान भारत के पास पिछले वर्ष ही पहुंच गए थे।
गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच जारी गतिरोध के बीच फ्रांस से तीन राफेल युद्धक विमान देर रात भारत पहुंचे। तीनों राफेल विमान बिना रुके सात हजार किलोमीटर से भी लंबी उड़ान के बाद सीधे भारतीय वायुसेना के हवाई अड्डे पर लैंड हुए। तीनों राफेल विमानों में हवा में ही ईंधन भरने की प्रक्रिया को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के मल्टी रोल टैंकर ट्रांसपोर्ट (एमआरटीटी) ने अंजाम दिया।
दूतावास ने ट्वीट किया कि इन विमानों के पायलटों की उड़ान सरल और सुरक्षित रहेगी। बता दें कि राफेल विमानों को फ्रांस की कंपनी डुसाल्ट एविएशन ने बनाया है। पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप 29 जुलाई, 2020 को भारत पहुंची थी। लगभग चार साल पहले भारत ने फ्रांस के साथ 59 हजार करोड़ रुपयए की लागत वाले 36 विमानों को खरीदने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किये थे। तीन राफेल लड़ाकू विमानों की दूसरी खेप पिछले साल तीन नवंबर को भारत पहुंची थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |