/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/19/01-1637306949.jpg)
अब वो समय दूर नहीं है, जब कपड़े से ही शरीर में ऑक्सीजन की कमी (lack of oxygen) दूर हो सकेगी। वैज्ञानिकों ने ऐसा कपड़ा बनाया है, जो शरीर के आकार के अनुसार ऑक्सीजन आपूर्ति करेगा। दावा है कि यह कपड़ा शरीर की आवश्यकता के अनुसार खुद को ढाल लेता है। जैसे ही शरीर में ऑक्सीजन की कमी होगी, ये ऑक्सीजन की आपूर्ति करने लगेगा।
इसका खास फैब्रिक मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Massachusetts Institute of Technology) में तैयार किया गया है। यहां शोधकर्ताओं ने पहले एक फाइबर का आविष्कार किया, जिसे बाद में स्वीडन जाकर एक कपड़े में बदल दिया गया। इस फाइबर को ओमनीफाइबर (omnifiber) नाम दिया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस कपड़े को पहनने से सांस की समस्या से आराम मिलता है। कुछ गायकों और खिलाडिय़ों पर इसका प्रयोग किया गया। इस कपड़े के कारण इन सभी को सांस लेने में परेशानी नहीं हुई।
वैज्ञानिक ओजगुन किलिक असफर (Scientist Ozgun Kilik Asfar) के अनुसार यह खास फाइबर बेहद पतला और लचीला है। यह इंसानी त्वचा के हिसाब से ही बनाया गया है। इससे त्वचा को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। यह कई परतों में बना है, जिसके बीच में फ्लूड चैनल है, जो एक फ्लूडिक सिस्टम के तहत चलता है। जैसे ही कोई इस फाइबर से बने कपड़े को पहनता है, तत्काल यह सिस्टम काम करने लगता है। इस फाइबर में सेंसर लगे हैं जो यह पता करते हैं कि कपड़ा कितना सिकुड़ और फैल रहा है। जरूरत के अनुसार फ्लूड चैनल बाहरी हवा को तुरंत खींचता है और उसे सीधे त्वचा तक पहुंचाते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |