मध्‍य अफ्रीका के युंगांडा में दुनिया का सबसे अजूबा इंसान है। दुनिया में कई लोगों को जावनर पालने का बहुत ही शौक होता है। की लोग सांप पालते हैं तो कई शेर चीता पलाते हैं, जिनको लोग अपने सीने से लगाकर रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मधुमख्यिों को सीने से लगाते हुए देखा है। हां इनका शहद बनाने के लिए पालन किया जाता है लेकिन इनको सीने से नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि यह डंक मारती है जिससे शरीर को कई तरह का नुकसान होता है। लेकिन युगांडा का एक शख्स को मधुमख्यों से इतना प्यार है कि इनको शरीर पर पालता है।

युगांडा के रहने वाले नदिसाबा नाम यह शख्स मधुमख्यों से बेहद प्यार करता है। इसका दावा है कि वो मधुमक्खियों के राजा हैं। रानी मधुमक्खी से लेकर उनकी पूरी कॉलोनी नदिसाबा के एक इशारे पर चलती है। चौंक गए ना आप। जी हां, नदीसाबा पिछले 30 सालों से अपने शरीर पर मधुमक्खियां पाल रहे हैं और गजब की बात यह है कि उन्हें ये ज़हरीली मधुमक्खियां काटती भी नहीं हैं। लोगों द्वारा कहा जाता है कि नदीसाबा के पास मधुमक्खियों को काबू में करने की स्पेशल पावर है।

इस पावर को इस्तेमाल करके वे मधुमक्खियों को अपने कंट्रोल में रखते हैं। नदिसाबा आज तक एक भी मधुमक्‍खी ने उसे काटा नहीं है। नदिसाबा के शरीर पर कपड़े के नाम पर सिर्फ हाफ पैंट होती है और मधुमक्खियों का झुंड उनके शरीर पर इस तरह चिपक जाता है कि मानो उनकी कोटिंग की गई हो। अपनी इसी खास पावर के बाद से नदिसाबा खासे मशहूर हो गए हैं। नदिसाबा ने बताया कि मधुमक्खियां उन्‍हें काटें न इसके लिए समय-समय पर उन पर चीनी का चाशनी का स्‍प्रे करते हैं, ताकि वे भूखी न रहें।