दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जिनकी हरकतें सभी को अचंभित करते हैं। रूस में भी एक ऐसा ही इतिहासकार एक बार फिर से चर्चा में है। इस इतिहासकार की कहानी किसी सनकी से कम नहीं है जो मृत लड़कियों की लाशें रखना पसंद करता था। अब इसने शादी करने की इच्छा को प्रकट किया है और इसके लिए आजादी की मांग की है।

कौन है ये सनकी इतिहासकार?

रूसी शहर निज़नी नोवगोरोड का रहने वाला इस सनकी इतिहासकार का नाम अनातोली मोस्कविन (Anatoly Moskvin) है। वर्तमान में इसकी उम्र 55 वर्ष है और इसे 10 साल पहले इसकी सनक के कारण गिरफ्तार किया गया था। इस शख्स ने अपनी शादी के लिए अदालत से छुट्टी मांगी है जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है।

शवों को सजाकर रखता था कमरे में

अनातोली मोस्कविन (Anatoly Moskvin) को वर्ष 2011 में गिरफ्तार किया गया था जब ये सामने आया था कि उसने कब्रिस्तान से तीन से 12 साल की उम्र की लड़कियों की लाशें निकाली थीं। इन लड़कियों के शवों को ये सनकी इतिहासकार अपने घर ले जाता था और उन्हें सजाकर रखता था। इस अपराधी के घर से पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि 26 लड़कियों के शव बरामद किया था।

पुलिस ने वीडियो भी किया था जारी

तब पुलिस ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी जारी किया था और इस अपराधी के खिलाफ रूस पैनल कोड के अनुच्छेद 244 के तहत कब्र और शवों की अपवित्रता के लिए दोषी करार दिया था। हालांकि, इसके बाद मई 2012 में इस इतिहासकार अनातोली मोस्कविन (Anatoly Moskvin) मानसिक रूप से बीमार घोषित किया गया जिस कारण इसे मेंटल क्लिनिक में इलाज के लिए भेज दिया गया था।

वकील का दावा ठीक हो गया है मोस्कविन

अब ये व्यक्ति चाहता है कि अदालत इसे आजादी दे ताकि ये शादी कर सके। इस मामले पर मोस्कविन के वकीलों का कहना है कि नौ साल के इलाज के बाद ठीक हो गया है, और वह मास्को जाकर शादी करना चाहता है।

वकील ने कहा कि मोस्कविन ने बाहर आकर एक किताब लिखने और शिक्षक के रूप में नौकरी के लिए योजना बनाई है। मोस्कविन को 13 भाषाएँ आती हैं जिसका लाभ वो उठान चाहता है।

बता दें कि ये व्यक्ति कभी मशहूर इतिहासकार हुआ करता था, परंतु अपनी सनक के कारण इसने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी। ये मृत लड़कियों के शवों को अपने घर में ममी बनाकर सजाता था।