देश को आजाद हुए 75 साल होने जा रहे हैं। इसकी खुशी में अपने-अपने तरीके से देश के अलग-अलग हिस्सों में जश्न मनाया जा रहा है। कर्नाटक कांग्रेस ने भी इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजन की तैयारी की है। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पार्टी द्वारा राज्य में फ्रीडम मार्च निकाला जाएगा। फ्रीडम मार्च 15 अगस्त को दोपहर दो बजे से संगोली रायान्ना सर्कल से शुरू होगा।

Airtel 5G: क्या यूजर्स को नई 5G सिम लेने की जरूरत है या नहीं, जानें Airtel 5G सर्पोर्टेड सर्कल और शहराें की लिस्ट   


कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी शिवकुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कहा कि इस मार्च में सभी लोग शामिल हों। हम आज़ादी का जश्न मनाएंगे और कई चीज़ों पर चिंतन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत 75 वर्ष का हो रहा है। उम्मीद है कि जब आज़ाद भारत 100 साल का हो जाएगा, तब देश से बेरोजगारी, सांप्रदायिक हिंसा और लैंगिक असमानता समाप्त हो जाएगी। देश में इस तरह की कोई समस्या नहीं होगी, ऐसी उम्मीद है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान, अधिकार और अहिंसा लोकतंत्र और देश के लिए बेहद ज़रूरी हैं। महात्मा गांधी की हत्या ने हमें झकझोरा। जवाहर लाल नेहरू ने देश को एकजुट किया। इंदिरा गांधी ने बैंकों के राष्ट्रीयकरण सहित कई काम किए। तकनीकी क्षेत्र में राजीव गांधी ने बड़ा योगदान दिया। तिरंगे का मतलब देश की एकजुटता से है। हम चाहते हैं कि भारत ऐसे ही रास्ते पर चले।