यूक्रेन पर रूस का हमला कई तरह की चुनौतियों को खड़ा कर दिया है। रूस खुद भी इसका इंतकाम भुगत रहा है साथ ही यूक्रेन तो तबाह ही हो चुका है। इस तबाही के मंजर के बीच हाल ही में एक ऐसी खबर सामने जिससे पुतिन की सारी दुनिया में थू थू हो रही है। दरअसल में, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कर्मों की सजा उनके परिवार के साथ-साथ एक पेड़ को भी भुगतनी पड़ रही है।

ये भले ही अजीब हो लेकिन सच यह है कि रूस के 198 साल के फेमस ओक के पड़े  की ‘यूरोपियन ट्री ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में एंट्री बैन कर दी गई है। इसकी वजह है रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला। बता दें कि इससे पहले जंग के चलते पुतिन की बड़ी बेटी का घर उजड़ने की खबर आई थी।

यह भी पढ़ें- लामलेनकोन में भूस्खलन से मची तबाही, स्थानीय लोगों ने सरकार से कर ली ऐसी मांग


इस पेड़ को रूसी उपन्यासकार इवान तुर्गनेव द्वारा लगाया गया था और अब यह पेड़ व्लादिमीर पुतिन के कर्मों की सजा भुगत रहा है। ब्रसेल्स में एक पैनल द्वारा पेड़ को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। पैनल ने अपने बयान में कहा है कि ऐसा रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला बोलने के चलते किया गया है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने जनता को दी सौगात, हर घर को दिया स्थायी आजीविका का आश्वासन



यूरोपियन ट्री ऑफ द ईयर Competition का मकसद


‘यूरोपियन ट्री ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता की शुरुआत 2011 में हुई थी। इसका मकसद ऐतिहासिक पेड़ों की मौजूदगी को सेलिब्रेट करना और देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करना है लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आयोजकों को लगा कि उनके लिए वैश्विक राजनीति से खुद को अलग रखना बहुत मुश्किल है। इसलिए रूस की कार्रवाई के प्रति नाराजगी जताने के लिए उन्होंने रूसी पेड़ को प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं बनने दिया।