/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/12/04/a-1670149154.jpg)
मधुमेह रोगियों के लिए ब्लड शुगर को नियंत्रित करना एक मुश्किल काम होता है। इसके लिए मरीजों को खान-पान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होता है। लापरवाही के कारण और भी कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए मधुमेह रोगियों को संतुलित आहार और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए दवाओं का नियमित सेवन करना चाहिए। साथ ही रोजाना व्यायाम करें। इन नियमों का पालन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़ें- कछार में ईंट भट्ठे में हुआ भीषण विस्फोट, पांच की मौत, गुवाहाटी में महिला-बेटी की लाश मिली
इसके अलावा ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट में ड्रैगन फ्रूट जरूर शामिल करें। इस फल के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहती है। आइए, जानते हैं इस फल के अन्य फायदों के बारे में। ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसके अलावा इस फल में बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन भी पाया जाता है। हृदय रोग में कैरोटीनॉयड युक्त भोजन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए आप ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं।
ड्रैगन फ्रूट में मौजूद जरूरी पोषक तत्व फ्लेवोनॉयड्स और फाइबर ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होते हैं। शुगर को कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही खाना देर से पचता है। इसके लिए शरीर में ग्लूकोज का बनना कम हो जाता है।
यह भी पढ़ें- कार हीटर इस्तेमाल करना हो सकता है जानलेवा, गलती से भी नहीं करें ये 4 गलतियां
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं तो ड्रैगन फ्रूट का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर युक्त भोजन खाने से क्रेविंग यानी बार-बार खाने की समस्या से निजात मिलती है। वहीं, फाइबर युक्त खाना खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। डॉक्टर कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए फाइबर युक्त आहार खाने की सलाह देते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |