नई दिल्ली। कई बार अनजाने में होने वाले कई गलत कार्य हमारे जीवन में मुश्किलें खड़ी कर देती हैं। इनमें से एक वास्तु भी है जिसके अनुसार घर में कई चीजें नहीं होने पर घर बर्बादी शुरू हो जाती है। वास्तु दोष की वजह से व्यक्ति को जीवन में आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वास्तु में कुछ ऐसे उपाय व बातें बताई हैं जिन्हें अपनाने से घर में न केवल सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है बल्कि बरकत भी आती है।

ये भी पढ़ेंः 700 साल पुराने पेड़ को पवित्र मानकर करते थे पूजा, बिना कपड़ों के लिपटी महिला, मचा हंगामा!

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर बेतरतीब फैले हुए जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। मुख्य द्वार के ईशान कोण पर जूते-चप्पल फैलाकर रखने से घर वाले परेशान रहते हैं। इनकी वजह से घर पर आने लोगों का मन खराब हो जाता है। आपको बता दें कि एक स्थिर वास्तु भी होता है, जो निर्माण से जुड़ा है। वहीं, दूसरा वास्तु शास्त्र जीवनशैली से जुड़ा है, जो हमारी रोज की आदतों व जीवनशैली से प्रभावित होता है। घर के मेन गेट पर किस दिशा में हो, गेट पर जूते-चप्पल और गंदगी नहीं होनी चाहिए। इससे परेशानी और समस्याएं बढ़ती हैं।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तान में हिंदुओं की ये है इज्जत! दुकानों पर अलग से रखे जाते हैं पानी के गंदे गिलास, आपको रूला देगा ये वीडियो

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेनगेट को साफ-सुथरा व स्वच्छ रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। जीवन में खुशियां आती हैं और परिवार में सुख-शांति व खुशहाली बनी रहती है। परिवार के सदस्यों की बीमारियों कम घेरती हैं। वहीं इसके उल्टा जिन घरों का मुख्य द्वार गंदगी से भरा रहता है वहां दरिद्रता का वास होता है।