/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/10/1-1625911839.jpg)
ताज़ी धनिया पत्तियों को अच्छी तरह धोकर कूट लें। फिर इन्हें ठंडे पानी में मिलाएं और दस मिनट बाद पानी छान लें। इस पानी में स्वादानुसार चीनी मिलाएं और धीरे-धीरे सिप करके पिएं। लू से बचाव होगा।
जौ के आटे में प्याज का पेस्ट मिलाकर शरीर पर लगाने से भी लू से राहत मिलती है। लू से लड़ने के लिए पैरों के तलवों की कच्चे आम के पेस्ट से मालिश करें।
इमली के 10-12 दाने आधे घंटे तक पानी में भिगोएं फिर बीज निकाल कर उसमें चीनी मिलाएं और धीरे-धीरे सिप करके पिएं। लू से बचाव में मदद मिलेगी। रोज दोनों वक्त खाना खाने से पहले बेल का शर्बत पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है, जिससे लू नहीं लगती।
प्याज को आंच पर भूनने के बाद पीस लें। इसमें मिश्री और जीरा पाउडर मिलाकर लंच में खाएं। लू लगने का खतरा कम होगा। पैरों के तलवों में कच्ची लौकी के पेस्ट से मालिश करने से भी फायदा पहुंचता है।
गर्मियों में रोज़ आम का पना पीने से लू नहीं लगती। यह लू से बचने का सबसे कारगर उपाय है। दिन में दो-तीन बार पानी में नींबू और नमक मिलाकर पीने से भी लू से बचाव होता है। खाना खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खाने से लू लगने का खतरा कम होता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |