एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। जिसका प्रभाव आज से पश्चिमी हिमालयी भागों पर दिखाई देना शुरू हो जाएगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का यह भी कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखंड के कई इलाकों में एक दो दिनों में बर्फबारी या बारिश हो सकती है। 

देश के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ उंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी भी हो सकती है।

एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। जिसका असर पश्चिमी हिमालयी भागों पर पड़ेगा। जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। स्काइमेट वेदर के मुताबिक, साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर मध्य भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं चल चलती रहेंगी।