/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/22/big_121131_kabrastan-1632295340.jpg)
दुनिया में शवों को दफनाने के लिए जगह-जगह पर कब्रिस्तान होते हैं। दुनिया में इन जगहों पर पैसे नहीं दिए जाते हैं यहां फ्रि में शवों को दफ्न किया जाता है और जलाया जाता है। लेकिन दुनिया में ऐसे भी जगह है जहां शव को दफनाने के लिए जमीन खरीदनी पड़ती हैं। हैरानी की बात तो ये है कि यहां जमीन के एक छोटे से टुकड़े के लिए करोड़ों रुपए देने पड़ते है।
बता दें कि हांगकांग शव दफनाने के लिए जमीन बहुत महंगी है। यहां के लोगों को शव दफनाने के लिए जमीन के एक छोटे से हिस्से के लिए करोड़ों रुपये चुकाने पड़ते हैं। जमीन की कीमत बहुत ज्यादा होने की वजह से यहां के लोगों ने अब लाशों को दफनाने के बजाय जलाना शुरू कर दिया है। लेकिन समस्या यहां भी खत्म नहीं होती है। अब चुनौती ये है कि लोग शव को जलाने के बाद उसके भस्म को दफनाना चाहते हैं।
भस्म
गौरतलब है कि जमीन की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान लोग शव के भस्म को अब सरकारी लॉकरों में रख रहे हैं। यहां के हालत ऐसे हो गए हैं कि हांगकांग में करीब चार लाख से भी अधिक लोगों के भस्म अभी भी दफनाए जाने के इंतजार में लॉकर में रखे हैं। इन लॉकरों के लिए लोगों को किराया भी चुकाना पड़ता है।
लॉकरों में भस्म
अब यहां भस्म की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि सरकारी लॉकरों में जगह नहीं बची है। इस वजह से लोग यहां निजी लॉकरों में भी अस्थियां रखने लगे हैं। ये लॉकर किसी जूते के डिब्बे के बराबर होते हैं, जिसमें थोड़ी ही जगह होती है। हांगकांग में जमीन के दाम बढ़ने की वजह से लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |