/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/25/6-1640406693.jpg)
आज का दिन बहुत ही खास है क्योंकि आज क्रिसमस (Christmas) ईसाइयों का त्योहार है। चर्च की साज सज्जा देखकर आंखे चकाचौंद हो रही है। हर सड़कों पर सेंटा क्लॉज दिखाई दे रहे हैं। हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस कई देशों में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोग क्रिसमस ट्री (Christmas tree) को तरह-तरह की लाइट्स से सजाते हैं और साथ ही शानदार खाना खाते हैं।
कई देशों में अजीबोगरीब तरीके से क्रिसमस मनाया जाता है, जानिए आज कुछ खास....
यूक्रेन (Ukraine)-
आमतौर पर क्रिसमस ट्री को लाइट्स से सजाया जाता है, लेकिन इस देश में परंपरा है कि लोग क्रिसमस ट्री के साथ-साथ अपने-अपने घरों को भी मकड़ी के जालों जैसा सजाते हैं। यहां यह रिवाज काफी सालों से चला आ रहा है।
पुर्तगाल (Portugal)-
यहां क्रिसमस मनाने की परंपरा में यहां के लोग इस खास दिन पर खाना खाने के दौरान टेबल पर कई एक्स्ट्रा प्लेट्स में भी खाना निकाल कर रख देते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इस दिन उनके पूर्वज भी उनके साथ बैठकर खाना खाते हैं।
चेक गणराज्य (Czech Republic)-
इस देश में क्रिसमस की शाम अविवाहित महिलाएं घर के दरवाजे पर खड़ी होकर अपने जूते को अपने कंधे पर उछालती हैं। अगर जूता दरवाजे के सामने एड़ी की तरफ न गिरकर सीधा गिरता है तो ऐसा माना जाता है कि उस लड़की की शादी 1 साल के अंदर हो जाएगी।
नॉर्वे (Norway)-
यहां के लोगों के बीच मान्यता है कि क्रिसमस की शाम शैतान जादूगरनियां अपनी जादुई झाड़ू पर बैठकर हवा में उड़ती हैं और जिसके भी घर झाड़ू दिख जाए, फिर उसके घर अपने डेरा जमा लेती हैं। इसलिए लोग इस दिन अपने घरों में मौजूद झाड़ू को छिपा देते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |