सोशल मीडिया आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चा जरूर होती रहती है। इनमें कुछ चीजें मजेदार होती है, तो कुछ हैरान करने वाली होती है। कई बार तो जानवरों के भी ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनकी तारीफ करते लोग नहीं थकते। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी जमकर चर्चा हो रही है। क्योंकि, सड़क पर चलते हुए एक कछुए के साथ महिला ने जो किया उसने सबका दिल जीत लिया है।

कई बार सोशल मीडिया पर जानवरों के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो काफी क्यूट होते हैं। इन वीडियो से लोगों का भरपूर मनोरंजन भी होता है। इसी कड़ी में एक कछुआ चलते हुए सड़क के बीचोंबीच फंस जाता है। तभी एक महिला वहां से गुजर रही होती है। उसकी नजर कछुए पर पड़ती है वह तुरंत उसे जाकर बचा लेती है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक कछुआ सड़क के बीचोंबीच फंसा हुआ है। वहीं, आसपास से कई गाड़ियां गुजर रही होती है। महिला की नजर उस कुछए पर पड़ती है। बिना देरी किए महिला उस कछुए के पास पहुंचती है और एक कपड़ा लेकर हाथ में उठा लेती है। फिर सड़क किनारे लगे पौधों के बीच उसे छोड़ देती है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को ‘not all heroes wear capes’नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तकरीबन एक हजार लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।